श्री कृष्ण की कुलदेवी महाविद्या देवी मंदिर मथुरा
मथुरा में हजारों मंदिर हैं, लेकिन एक मंदिर जो श्री कृष्ण के जन्म से भी पहले का है, वो है महाविद्या देवी मंदिर। यही श्री कृष्ण की कुलदेवी हैं।
श्री कृष्ण की कुलदेवी कौन हैं?
पुराणों के अनुसार महाविद्या देवी नंद बाबा की कुलदेवी थीं। भागवत में इस जगह को अंबिका वन कहा गया है। यहाँ 10 महाविद्याओं में से 3 विराजमान हैं।
1. यहाँ हुआ था श्री कृष्ण का मुंडन
यशोदा मैया ने अपने लल्ला का पहला मुंडन संस्कार इसी मंदिर में कराया था। आज भी हजारों लोग अपने बच्चों का मुंडन यहाँ करवाते हैं।
2. नंद बाबा और अजगर की कथा
एक बार नंद बाबा सरस्वती कुंड में नहा रहे थे, तभी एक विशाल अजगर ने उन्हें पकड़ लिया। श्री कृष्ण ने चरणों से स्पर्श किया तो अजगर मुक्त होकर विद्याधर बन गया।
3. शिवाजी महाराज से संबंध
जब छत्रपति शिवाजी महाराज आगरा की जेल से भागे तो उन्होंने इसी मंदिर में शरण ली थी और मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। आज भी मंदिर में मराठा शैली के गुंबद दिखते हैं।
मंदिर की लोकेशन और समय
- पता: महाविद्या देवी मंदिर, जन्मभूमि के पास, मथुरा
- रेलवे स्टेशन से: 4 किमी
- दर्शन समय: सुबह 6 से रात 8 बजे तक
- आरती: सुबह 7:30 और शाम 7:00 बजे
Braj Mahima Digital Services, Mathura
मंदिर की Official Website बनवाने के लिए संपर्क करें
brajmahimadigital@gmail.com
मंदिर की Official Website बनवाने के लिए संपर्क करें
brajmahimadigital@gmail.com